मुंबई : महाराष्ट्र के मालेगांव में बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म “टाइगर-3” के शो के दौरान सिनेमा हॉल में जमकर आतिशबाजी हुई. कुछ लोग शो के दौरान सिनेमा हॉल में ही पटाखे फोड़ दीवाली मनाने लगे.रात 9 से 12 शो चल रहा था. दर्शक सलमान खान की इस फिल्म का लुत्फ उठा रहे थे, तभी कुछ दर्शकों ने सिनेमा हॉल के अंदर भी सीट पर रखकर पटाखे फोड़ने शुरू कर दिये.आतिशबाजी से सिनेमा हॉल में भगदड़ जैसा माहौल हो गया. मामला मालेगांव के मोहन सिनेमा हॉल का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
..







