नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है।उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज, चम्पत राय एवं राजेंद्र पंकज ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु मुझे आमंत्रित किया है।मुख्यमंत्री ने कहा प्रभु श्री राम की असीम अनुकंपा, पूज्य संतों एवं दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज व पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद, अशोक सिंघल एवं रामभक्तों के सदियों के अनवरत संघर्ष तथा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का ही सुफल है कि श्री अयोध्या जी में प्रभु श्री रामलला के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को सफलीभूत होते हुए हम सभी देख पा रहे हैं।
कृतज्ञ हूं, हर्षित हूं, उत्साहित हूं, राममय हूं।






