नई दिल्ली:बिहार के मुख्यमंत्री ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए ऐसी टिप्पणी की थी, जिसकी जमकर आलोचना हो रही है.राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं की शिक्षा के महत्व को लेकर की गई टिप्पणी की ‘‘कड़ी निंदा” की और उनसे माफी मांगने की मांग की थी
अब खुद नीतीश कुमार ने अपनी इस टिप्पणी पर माफी मांग ली हैं. उन्होंने कहा कि अगर मेरी टिप्पणी की इतनी निंदा हो रही है और मेरी बात गलत है तो मैं अपनी बात वापस ले रहा हूं. अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग रहा हूं. नीतीश कुमार की टिप्पणी को लेकर बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है.









