रायपुर : .उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विप्र कला ,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित विप्र ट्रॉफी इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में आज शासकीय महाविद्यालय कुरूद ने उलटफेर करते हुए पैलोटी कॉलेज को 38 रन से पराजित किया। कुरूद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाएं ।आयुष ने 18 रन एवं धर्मेश्वर ने भी 18 रन बनाए। पैलोटी कॉलेज के दिव्यांश व शाश्वत ने 2-2 विकेट लिए ।जवाब में कुरूद महाविद्यालय के तुषार के चार विकेट एवं तामेंद्र के तीन विकेट की घातक गेंदबाजी कारण पैलोटी महाविद्यालय 76 रन में आलआउट हो गई।एकलौते दिव्यांश ने 28 रन बनाए और कुरूद महाविद्यालय के गेंदबाजों का सामना किया।विप्र कॉलेज मैदान में
दूसरा मैच शासकीय नागार्जुन स्नाकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय एवं दुर्गा महाविद्यालय के बीच खेला गया। दुर्गा कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 206 रन का विशाल स्कोर बनाएं। पोरस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में 58 रन बनाएं। हिमांशु ने 40 गेंद में 44 रन बनाया। जवाब में साइंस कॉलेज की टीम 14.3 ओवर में मात्र 97 रन बना कर धराशायी हो गई। शिव 21रन और भूपेश 19 रन ने ही दुर्गा कॉलेज की गेंदबाजों का सामना कर पाए। आनंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर मेड इन के साथ तीन विकेट लिए। इस तरह दुर्गा कॉलेज ने साइंस कॉलेज को 109 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि रविवार को पहला मैच शंकराचार्य कॉलेज और महाराजा अग्रसेन कॉलेज के बीच खेला जाएगा ।दूसरा मैच प्रगति कॉलेज एवं शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के बीच तथा तीसरा और अंतिम मैच महन्त कॉलेज एवं मेजबान पूर्व विजेता विप्र कॉलेज के बीच खेला जाएगा।

ब्रेकिंग
- डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
- समरसता भोज में शामिल हुए,मुख्यमंत्री
- संविधान बचाने की लड़ाई ही बाबा साहब के विचारों को बचाने की लड़ाई है: जयंती पर हुई परिचर्चा
- रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण
- योगेश तिवारी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमें एक सूत्र में बांधकर रखती है







