
रायपुर:छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 958 अभ्यर्थी ही निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए आज नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 108 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 14 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे, जबकि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 1219 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।







