रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा मेरे किसान साथी इस बात को ध्यान से सुनें…!
आज से धान ख़रीदी शुरू हुई है, उसमें जो आपने कर्ज बैंकों से लिया है वह कटेगा क्योंकि यह बैंकों की अपनी तकनीकी प्रक्रिया है, लेकिन सरकार बनते ही पिछली बार की तरह ये पैसे आपके खातों में वापस आ जाएंगे, इसकी कोई चिंता आपको नहीं करना है।उन्होंने कहा भाजपा वालों के बहकावे में नहीं आना है।









