रायपुर:अनलिमिटेड जूड़ो अकादमी भिलाई द्वारा दुर्ग जिला जूडो संघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश जूड़ो संघ के संयुक्त तत्वाधान में 29 अक्टूबर 2023 को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 32 एकड़, भिलाई स्थित “जूड़ों क्लब” में 23 वी सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता (बालक, बालिका) का आयोजन किया जा रहा है।*
राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में राज्य के समस्त पंजीकृत जुडो खिलाड़ी एवं अधिकारी अपने जिला जूडो संघ के अंतर्गत भाग ले सकते हैं।सबजूनियर वर्ग में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 12 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम होना आवश्यक है सबजूनियर जूडो प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में 12 – 12 वजन समूह में खेली जावेगी। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ एवं भारतीय जूडो महासंघ के नियम एवं उप नियम के अनुसार होगी। भारतीय जूडो महासंघ के तत्वाधान में सबजूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता “कोच्चि” (केरल) मे 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। प्रदेश जूडो संघ द्वारा आयोजित इस 23वीं राज्य सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जावेगा।*
*रायपुर जिले का जूडो दल भी उक्त प्रतियोगिता में राज्य जूडो दल में अपना स्थान बनाने के लिए श्वेता यादव, राहुल शर्मा, सूरज वर्मा, रेखा, जगदीश चौधरी, कार्तिक स्वामी के निर्देशन में भाग लेगा।*









