
रायपुर:जल संरक्षण की दिशा में पहल, रायपुर में 5% मॉडल प्रारंभ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार रायपुर जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कोरिया के 5% मॉडल के तहत सीढ़ीनुमा रिचार्ज पीट बनाए जा रहे हैं।
किसानों की भूमि के एक छोटे हिस्से में तैयार होने वाले ये गड्ढे अतिरिक्त वर्षा जल को जमीन में समाहित कर भूजल स्तर बढ़ाने, खेतों में नमी बनाए रखने और मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करेंगे।आगामी एक माह में किसानों को प्रेरित कर इस मॉडल का निर्माण जनभागीदारी से व्यापक रूप से कराया जाएगा।









