
रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज श्रीराम मंदिर, वीआईपी रोड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी के श्रीमुख से अमृतमयी कथा का श्रवण किया।
उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिव्य कला है। जो हमें भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का मार्ग दिखाते हुए भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का संदेश देती है।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के साथ जुड़कर आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई। भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें सदैव धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें।









