
बेमेतरा:कण्डराका क्रिकेट ग्राउंड, बेमेतरा में आयोजित कण्डराका चैंपियंस लीग सीजन-1 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फाइनल मुकाबला टीम ईगल आछोली एवं सूर्यदेव XI आछोली के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया फाइनल मैच के पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में योगेश तिवारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीणजन एवं युवा उपस्थित रहे, जिससे पूरे मैदान में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए योगेश तिवारी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण साधन है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और वे सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित होते हैं। खेल युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखकर उन्हें एक स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाते हैं।
योगेश तिवारी ने आयोजक दिनेश यदु एवं समस्त आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के प्रयासों से ही इस प्रकार के सफल और प्रेरणादायक आयोजन संभव हो पाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और मेहनत से वे बड़े स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित पुरुषोत्तम यादव एवं सभी खिलाड़ियों, पुराण निषाद, मैडम निषाद ,धनराज निषाद,भुनेश्वर यादव,संतोष निषाद देवानंद यादव,रमेश,त्रिलोकी साहू दर्शकों एवं आयोजकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे आयोजन में खेल भावना, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जिसने प्रतियोगिता को यादगार बना








