
रायपुर:छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र कमोडोर अजय सिंह बिसेन (रिटायर्ड) ने आज 07 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के राज्य सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर का पद ग्रहण किया है।

राजधानी निवासी GEC और सेंट पॉल के पुराने स्टूडेंट कमोडोर अजय बिसेन ने इंडियन नेवी में विभिन्न पदों पर 35 साल सेवाएं दी है।
अजय बिसेन की प्रमुख नियुक्तियों में नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में जनरल मैनेजर, नेवल प्रोजेक्ट्स मुंबई में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, नेवल क्वालिटी एश्योरेंस, नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, अंडरवाटर रेंजेस के डायरेक्टर के अलावा कमांड और नेवल हेडक्वार्टर में सीनियर स्टाफ नियुक्तियां शामिल हैं।उनकी इस महती जिम्मेदारी पर सेंट पॉल के उसके बाल सखाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।L











