
Oplus_131072
रायपुर:राजधानी में Alumni एसोसिएशन साइंस कॉलेज की बैठक अंजय शुक्ला के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें भूतपूर्व छात्र सम्मिलित हुए।
बैठक में महाविद्यालय से निकले भूतपूर्व छात्र जिन्होंने महाविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई है उनके सम्मान का निर्णय लिया गया है। इस हेतू शीघ्र एक बड़ी बैठक आहूत की जाएगी। जिसमें गौरव सम्मान कार्यक्रम की तिथि का निर्धारण किया जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला को आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवम औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत किए जाने पर उन्हें Alumni द्वारा सम्मान किया गया ।
बैठक में प्रमुख रूप से अमिताभ बनर्जी, प्राचार्य साइंस कॉलेज,गिरीश कांत पाण्डेय, प्राचार्य नवागढ़ कॉलेज, डॉ. H. K. S. गजेन्द्र भूतपूर्व प्राचार्य कसडोल कॉलेज, N B Singh प्रभारी Alumni एसोसिएशन, रविन्द्र मिश्रा महासचिव Alumni एसोसिएशन, प्रोफेसर अविनाश शर्मा, राजेश मढ़हरिया पूर्व अध्यक्ष साइंस कॉलेज, राजेश सक्सेना पूर्व अध्यक्ष साइंस कॉलेज, ललित मिश्रा सर्वब्राम्हण समाज अध्यक्ष, प्रोफेसर कविता दास, कांतिलाल जैन कोषाध्यक्ष Alumni एसोसिएशन, कजिनूर सचिव alumni एसोसिएशन, अजीत तिवारी, डॉ. जयंत विश्वास, डॉ. सी. साहू, मुकेश तिवारी, प्रोफेसर आलोक लुका शामिल थे।











