
बिलासपुर: मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के प्रिंसिपल बैंच ने स्वतः संज्ञान लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के ढीले ढाले रवैये के कारण छत्तीसगढ़ राज्य के ग़रीब,वंचित,शोषित और आर्थिक रूप से अक्षम छात्रों के आरटीआई सीटो में भर्ती की धीमी गति और सुस्ती पर स्कूल शिक्षा विभाग को शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिये है.यह जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विकास तिवारी ने कहा कल हाईकोर्ट में छुट्टी का दिन था पर माननीय न्यायाधिपति ने ग़रीब छात्रो के हित की रक्षा के लिये कोर्ट खुलवाया और सुनवाई की।
उन्होंने न्यायधिपति का कोटि कोटि आभार व्यक्त करते हुए कहा मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा जी के प्रिंसिपल बैंच ने आज स्वतः संज्ञान लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के ढीले ढाले रवैये के कारण छत्तीसगढ़ राज्य के ग़रीब,वंचित,शोषित और आर्थिक रूप से अक्षम छात्रों के आरटीआई सीटो में भर्ती की धीमी गति और सुस्ती पर स्कूल शिक्षा विभाग को शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिये है.









