
रायपुर:श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी र के संजय नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित श्री हनुमान उत्सव एवं 108 श्री हनुमान चालीसा पाठ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हुए।
यह जानकारी देते हुए आयोजन प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष तिवारी ने कहा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मंदिर में विधि-विधान से श्री हनुमान का दर्शन और आरती पूजन किया। उन्होंने श्री हनुमान जी से छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुभाष तिवारी ने कहा श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा 108 श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।विभिन्न मंडली द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी।
नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी ने बताया 108 श्री हनुमान चालीसा पाठ में प्रमुख रूप से बीजापुर से सेवानिवृत्त कलेक्टर अनुराग पांडेय योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष श ज्ञानेश शर्मा, डीपी तिवारी, मिश्रीलाल पांडेय, संजय दीवान , संजय पांडे,वरिष्ठ पत्रकार डॉ. समरेंद्र शर्मा, खाद्य पूर्ति आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव , पूर्व विधायक श्री चंद सुंदरानी, दक्षिण रायपुर विधायक सुनील सोनी, पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता ,प्रमोद साहू, रवि सोनकर, रमेश, राजेश गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता अमित साहू, जिला के मंत्री संजय तिवारी, केसरी, राजेश, रिक्शा रिया, और भजन गायक के रूप में के पुरोहित, रामकृष्ण व्यास, यश सिंह, ठाकुर, उत्तम गुप्ता, बाला राम यादव , किरण अवस्थी यूट्यूबर, सहित बड़ी संख्या में भक्त गण शामिल हुए।










