
सामान्य सभा की तैयारियों को लेकर आज नगर निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षद दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में आगामी सामान्य सभा के एजेंडा, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं शहर के विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान सभी पार्षदों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए एवं नगर के समग्र विकास के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।










