
बेमेतरा:राम नवमी के पावन अवसर पर नगर पंचायत बेरला एवं कुसमी में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य, आकर्षक एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन में शामिल हुए सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान नेता बेमेतरा योगेश तिवारी इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में श्रद्धालुओं के साथ पूरे उत्साह एवं श्रद्धा भाव से शोभायात्रा में सहभागिता की। नगर पंचायत बेरला में श्री राम जन्मोत्सव समिति, सोनी पारा एवं समस्त नगरवासियों के सहयोग से भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। वहीं नगर पंचायत कुसमी में श्रीराम सेना सनातन परिवार रखाल्ल पारा द्वारा अभिषेक साहू के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं महिलाएं शामिल हुईं।
शोभायात्रा के दौरान डीजे की मधुर धुनों, भक्ति गीतों, आकर्षक झांकियों एवं पारंपरिक वेशभूषा ने पूरे वातावरण को राममय बना दिया। “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से नगर का कोना-कोना भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा एवं आरती के साथ किया गया, जिससे उत्सव का उल्लास और भी बढ़ गया। इस अवसर पर सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान नेता बेमेतरा योगेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकलना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व, श्रद्धा और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हम सभी हिंदुओं को एकजुट करने का कार्य करते हैं और समाज में एकता, भाईचारा एवं समरसता को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है। योगेश तिवारी ने कहा कि आज के बदलते समय में ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और युवाओं को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़कर एक सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज एक साथ मिलकर अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा व्यक्त करता है, तो इससे सामाजिक बंधन और मजबूत होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि अपने धर्म, संस्कृति और मूल्यों को न केवल स्वयं अपनाएं, बल्कि आने वाली पीढ़ी तक भी पहुंचाएं, ताकि हमारी सनातन परंपरा और अधिक मजबूत और समृद्ध बन सके। अंत में उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, आयोजन समिति एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से ही इस प्रकार के भव्य और सफल आयोजन संभव हो पाते हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों को इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शामिल हुए बेरला अध्यक्ष श्री राम जन्मोत्सव समिति नितेश सोनी सहित आशीष सोनी सूरज सोनी , अरविंद ठाकुर, प्रमोद सोनी, मनोज सोनी ,राकेश सोनी, हितेश निर्मलकर, नवीन गौतम, युगल पाटिल ,नगर पंचायत कुसमी चन्द्र प्रकाश साहू अध्यक्ष कुसमी,बेरला नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल देसलहरे,राधेश्याम देवांगल,संतोष साहू,संतोष साव,यामिनी साहू,देव कुमार साहू,दीपक साहू,श्रवण साहू,हीरा दिनेश साहू,ताकेश्वर साहू,जगमोहन,मंजू दीपक यादव,समीर साहू, रमशिला साहू,राज कुमारी,नंद किशोर साहू,स्वतंत साहू,नरेंद्र साहू,वेदप्रकाश साहू,छोटे मनीष,लखन साहू, एवं श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जिसने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।








