
रायपुर:राजधानी के ब्राह्मण पारा स्थित सोहागा मंदिर में कल 27 मार्च को श्री राम नवमीं के पावन पर्व पर सामुहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है।
श्री राम नवमीं पर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिए कल शाम 5:30 से सोहागा मंदिर में सामुहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए ट्रस्टी अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कार्यक्रम में विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक सुंदर कांड का पाठ का किया जाएगा। मंगल आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।






