
कवर्धा: शासकीय नवीन महाविद्यालय, कुई कुकदुर और शासकीय के आर डी महाविद्यालय, नवागढ़ ने छात्रों के अकादमिक उन्नयन एवं सहयोग के उद्देश्य से ‘एम. ओ. यू.’ पर हस्ताक्षर किया
शासकीय नवीन महाविद्यालय, कुई कुकदुर प्राचार्य डॉ जी ए घनश्याम और शासकीय के. आर. डी. महाविद्यालय, नवागढ़ के प्राचार्य डॉ गिरीश कांत पांडेय ने गरिमामय समारोह में, छात्रों के अकादमिक उन्नयन एवं सहयोग के उद्देश्य से ‘एम. ओ. यू.’ पर हस्ताक्षर किया । साथ ही महाविद्यालय में एक ‘संगोष्ठी’ का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर पांडातराई और मुंगेली के प्राचार्य और बड़ी संख्या में विभिन्न महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।









