
रायपुर:छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत गौरव और ऐतिहासिक क्षण रहा, जब रायपुर में देश के पहले “खेलो इंडिया राष्ट्रीय जनजातीय खेल” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय खेल एवं युवा मामले के माननीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का अपने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा पारंपरिक लोक संस्कृति, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच इस ऐतिहासिक खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक कला एवं परंपराओं की अनुपम झलक देखने को मिली, जिसने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत भव्य और आकर्षक बना दिया। यह आयोजन देशभर की जनजातीय खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। दूरस्थ वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का यह एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस आयोजन के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, अनुभव प्राप्त करने तथा देश का नाम रोशन करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अपने संबोधन में घोषणा की कि इस प्रतियोगिता का आयोजन अब प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ में ही किया जाएगा, जो प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए योगेश तिवारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। विशेष रूप से जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती प्रतिभाओं से परिपूर्ण है और यह मंच उन प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का माध्यम है। आज जो खिलाड़ी इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, वही भविष्य में ओलंपिक, कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री रामविचार नेताम, गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल, सांसद लक्ष्मी वर्मा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिलीप तिर्की, अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी मीराबाई चानू, विधायकगण सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, विक्रम सिसोदिया, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पीयूष शर्मा मृत्युंजय दुबे अमन शर्मा राजा यादव दिवांशु शर्मा मासूम पांडेय मयंक तिवारी कोमल देवांगन शिवम साहू शुभम साहू दिलीप गुप्ता राहुल साहू सिद्धू तिवारी,मनोज सिन्हा यशवंत टंडन कन्हैया सेन पहलाद वर्मा अजय साहू राजेंद्र वर्मा मनोज महिलांगे तोसु साहू पुष्कर साहू ,भाजपा जनकल्याण मंच प्रदेश महामंत्री लखन चक्रधारी भाजपा जनकल्याण मंच बेमेतरा जिला अध्यक्ष दिवांस वर्मा गोपी साहू सोमनाथ निषाद कन्हैया निषाद गुलशन निषादअधिकारीगण एवं देशभर से आए खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, ऊर्जा और गौरव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन न केवल खेलों को बढ़ावा देने का माध्यम बना, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।









