
रायपुर:आज बीएसएनएलईयु, एआईबीडीपीए एवं बीएसएनएल सीसीडब्ल्युएफ के आव्हान पर बीएसएनएल में कार्यरत कर्मचारी,बीएसएनएल से सेवानिवृत कर्मचारी एवं बीएसएनएल में कार्यरत ठेका मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया।
धरना में शामिल साथियों को परिमंडल सचिव साथी जे एन नस्कर ने कहा केंद्र सरकार किस तरह बीएसएनएल को कमजोर करने की साजिश रच रही है। बीएसएनएल के कर्मचारियों को अभी तक थर्ड पीआरसी नहीं दिया है। इसी तरह 01/01/ 2017 से लंबित पेंशन रिवीजन का निदान नहीं किया जा रहा है। बीएसएनएल में कार्यरत ठेका मजदूरों को उनके लंबित महंगाई भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल के जो संपत्ति है उसे राष्ट्रीय मुद्रीकरण के तहत बेचने की साजिश किया जा रहा है। तथा बीएसएनएल के नेटवर्क को कमजोर करके ग्राहकों को असंतुस्ट किया जा रहा है। इन्हीं कारणों की वजह से आज साथियों ने फाफाडीह रायपुर स्थित जीएमटीडी कार्यालय में भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से सहायक जिला सचिव संतु साहू, सहायक परिमंडल सचिव साथी आर के तिवारी,आर एल ध्रुव ,एस लुइस, जेराल्ड बोसत, रामकुमार साहू,हरिराम पाल शकूर अहमद, जीवनलाल साहू,एम एस ठाकुर ,एस राणा, दयालु मिश्रा, रोहित सोनवानी, धनराज सातपुते लल्लू श्रीवास,सलीम ख़ान, आर के मित्रा आदि साथियों ने भाग लिया।







