
बेमेतरा :बेरला के ग्राम हसदा में छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन, वरिष्ठ सम्मान समारोह एवं सामाजिक अधिवेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे प्रहलाद रजक अध्यक्ष रजककार बोर्ड और भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, वहीं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके अनुभवों और योगदान को सराहा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा वर्ग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागी बने।
अपने संबोधन में योगेश तिवारी ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज को संगठित और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवक-युवती परिचय सम्मेलन से समाज के युवाओं को एक-दूसरे को जानने और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, आपसी सहयोग और संस्कार ही किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में समाज को शिक्षा, संस्कार और संगठन के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जब समाज के लोग एकजुट होकर अपने विकास और उत्थान के लिए कार्य करते हैं, तब समाज के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की प्रगति भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने झेरिया धोबी समाज की सामाजिक एकता और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके योगदान को याद किया गया तथा समाज की एकजुटता और विकास के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी समाज की प्रगति और संगठन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर प्रहलाद रजक (अध्यक्ष रजक कार बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन), शशिप्रकाश निर्मलकर (अध्यक्ष झेरिया धोबी समाज भिंभौरी), अनिल रजक (अध्यक्ष झेरिया धोबी समाज जिला-बेमेतरा), चन्द्रशेखर परगनिहा (सरपंच ग्राम पंचायत हसदा), रेखा पोषण सिन्हा (जनपद सदस्य बेरला), नारायण निर्मल (अध्यक्ष बेरला परिक्षेत्र), विजय रजक (अध्यक्ष देवकर परिक्षेत्र), अग्राहित निर्मल (अध्यक्ष मोहगांव परिक्षेत्र), मेघनाथ निर्मलकर (पूर्व जिला अध्यक्ष), राजेंद्र निर्मलकर, पंचराम निर्मलकर, विजय रजक तथा चमेली निर्मलकर (महिला अध्यक्ष) सनत सिन्हा,प्रियांशु सिंह सहितअनेक पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज की एकता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।









