
बेमेतरा: लांटा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी शामिल हुईं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खेल प्रेमी एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे पूरे मैदान में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के खेल आयोजनों का विशेष महत्व है। इससे न केवल युवाओं की प्रतिभा को मंच मिलता है, बल्कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त साधन भी है उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल भारत की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में इन खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह देखना अत्यंत सुखद है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे खेल के माध्यम से आगे बढ़कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि आज के समय में युवाओं को खेलकूद के प्रति अधिक से अधिक प्रेरित करने की आवश्यकता है, क्योंकि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की तथा ग्रामीणों और युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन गांवों में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं और युवाओं को नशे व अन्य बुरी आदतों से दूर रखते हुए उन्हें खेल और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में सरपंच चंद्रकला होरीलाल यादव, उपसरपंच राजेश परगनिहा, खिलावन निषाद पंच, त्रिवेणी यादव पंच, संतोष निषाद, दिनेश परगनिहा, रमाकांत निषाद, तिलक निषाद, गौतम यादव, मोहन निषाद, योगेश परगनिहा, केशव यादव उपस्थित थे ।








