
Oplus_131072
रायपुर : संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज द्वारा संत कवि पवन दीवान सम्मान समारोह शशांक शर्मा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी) के मुख्य आतिथ्य एवं संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, प्रो एस के पाण्डेय,संदीप शर्मा, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी,सुरेश शर्मा के गरिमा मय विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
विप्र भवन समता कॉलोनी में आयोजित समारोह में कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा संत कवि पवन दीवान के स्मृति में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से यह कार्यक्रम विगत 11 वर्षों से विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के संस्कृति और परंपरा को साहित्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने वाले साहित्यकारों का सम्मान किया जाता है।

समारोह को शशांक शर्मा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी) एवं संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, प्रो एस के पाण्डेय,संदीप शर्मा ने भी संबोधित किया।अतिथियों ने कहा संत पवन दीवान छत्तीसगढ़ की गरिमा और अस्मिता की पहचान थे, वे संत, कवि हृदय, लेखक साहित्यकार थे जिन्होंने छत्तीसगढ़ की अलख जगाई थी।छत्तीसगढ़ के अस्मिता और विकास के लिए हमेशा बेचैन रहे।पवन दीवान जी की स्मृति को, छत्तीसगढ़ की पहचान को बनाए रखने के लिए ही संत कवि पवन दीवान श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह का आयोजन विगत 11 वर्षों से विप्र समाज कर रहा है।
तत्पश्चात प्रसिद्ध लोक विभूति राकेश तिवारी एवं साहित्य कार अरविंद मिश्रा को शॉल, श्रीफल,स्मृति चिन्ह व 21000/ – प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व प्रसिद्ध कवि मीर अली मीर,संजय शर्मा, किशोर तिवारी,संध्यारानी शुक्ला, राजेश तिवारी सहित कवियों ने कविता पाठ कर पवन दीवान को श्रद्धांजलि दी।।समारोह का संचालन डॉ मेघेश तिवारी एवं डॉ सुधीर शर्मा ने किया।
आयोजन समिति के नरेंद्र तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया।संतोष उपाध्याय ने संत पवन दीवान ट्रस्ट की ओर से छात्रवृत्ति कोष हेतु 1 लाख रु का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर इस अवसर पर कुसुम शर्मा,अनुराग पाण्डेय,उमाकांत शर्मा, सुभाष तिवारी, विनय तिवारी, नटराज शर्मा, सुरेंद्र शुक्ला, के. के. शुक्ला, प्रशांत शर्मा, डा. ध्रुव पांडेय, अनिल तिवारी, संजय पाण्डेय, डॉ संजय शुक्ला, डॉ हरिंद्र मोहन शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, विप्र शक्ति महिला मंडल के सदस्य , विभा तिवारी, प्रीति शुक्ला भारती किरण शर्मा, आभा मिश्रा, रत्ना मिश्रा, सुनीता दुबे, ममता शर्मा एवं संजीता शुक्ला सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या उपस्थित थे













