
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लक्ष्मी वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सामाजिक कार्यों का लाभ राज्यसभा में प्रदेश को मिलेगा। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी की विचारधारा को मजबूती से सदन में रखेंगी।







