
Oplus_131072
दिल्ली:लगभग 10 महीने की तैयारी…सैकड़ों घंटे की कारीगरी और नतीजा — ऐसा गोल्डन वेडिंग लुक जिसने सबको हैरान कर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Rashmika Mandanna और Vijay की वेडिंग ज्वेलरी को खास टेंपल थीम पर डिजाइन किया गया।हर पीस साउथ इंडियन विरासत से प्रेरित था। जिसे बनाने में पूरे 10 महीने लगे। एक एक गहने का भार किलो में है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार,ये भव्य ज्वेलरी हैदराबाद के एक मशहूर ज्वेलरी ब्रांड ने तैयार की। ज्वेलर्स ने खुद बताया कि इन गहनों को बनाने में पूरे 10 महीने का समय लगा। रश्मिका के लिए शादी में कुल 11 खास गोल्ड पीस तैयार किए गए थे ।
मल्टीलेयर नेकलेस, चोकर, कासू माला, झुमके, माथा पट्टी, बाजूबंद, कमरबंद और अन्य पारंपरिक आभूषण।सबसे चौंकाने वाली बात ये रही किदोनों की ज्वेलरी का वजन किलो के नाप में बताया गया।
ये सिर्फ गोल्ड नहीं था… ये परंपरा, कारीगरी और शाही विरासत का संगम था।जब सोने के दाम आसमान छू रहे हैं, तब इतनी महीनों की मेहनत से तैयार ये ज्वेलरी बताती है असली रॉयल्टी विरासत और डिटेल में छिपी होती है।










