
रायपुर:कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज जिला और पुलिस प्रशासन ने टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक ली।बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे ने कहा सभी सौैहार्द्र पूर्ण ढंग से और भाईचारे के भाव के साथ त्यौहार मनाएं।
डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर कार्यवाही होगी।सभी समाज प्रमुख शामिल हुए, और शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह किया।इस बैठक में डीसीपी (उत्तर) मयंक गुर्जर, डीसीपी (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर सहित सभी सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।









