
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेलंगाना में माओवादी टॉप लीडर देवजी और संग्राम के समर्पण पर कहा, “यह बड़ी सफलता है। पिछले 2 वर्षों से लगातार हमारे जवानों को नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन में सफलता मिल रही है। देवजी का आत्मसमर्पण करना बहुत बड़ी बात है..और एक अन्य नक्सली नेता संग्राम ने भी समर्पण किया है। इससे नक्सलवाद की कमर टूट गई है.”







