
दिल्ली:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज ‘शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और इसके समावेश पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी, USA के वाइस डीन डॉ. विशाल मिश्रा ने अपने विचार साझा किए। बदलते दौर में तकनीक और शिक्षा का मेल हमारे युवाओं के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए, हम उच्च शिक्षा में आधुनिक तकनीक के उपयोग को प्राथमिकता दे रहे हैं ताकि भारत का भविष्य और भी सशक्त हो सके।








