
रायपुर: राजधानी में लगातार तीसरे दिन चले ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत जयस्तम्भ चौक, मालवीय मार्ग, बैजनाथपारा और रहमानिया चौक सहित प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया गया। लगभग 10 अवैध ठेले जब्त किए और पचपेड़ीनाका से संतोषी नगर चौक तक 15 दुकानदारों पर करीब 27,000 रुपये का ई-चालान किया गया।अभियान से बाजार क्षेत्रों में यातायात सुगम हुआ और आमजनों को जाम से राहत मिली।









