
रायपुर:राजधानी के श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में शिवरात्रि महा महोत्सव कल 15 फरवरी को आयोजित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शंकराचार्य आश्रम में दण्डी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में शिवरात्रि महा महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा ।
कल महाशिवरात्रि पर प्रातः काल 11 बजे से पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं सूर्य अर्चन एवं रात्रि काल चार प्रहर रुद्राभिषेक होगा ।आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल होंगे।









