
रायपुर: ऑनलाइन सट्टा के विरुद्ध कमिश्नरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।04 आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख रुपए नगदी रकम के साथ ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाला पूरा गिरोह पकड़ाया।
थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत, DCP एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व DCP वेस्ट ज़ोन की टीमों की बड़ी कार्यवाही की है।सतत् मॉनिटरिंग और विजिलेंस के कारण, तिरंगा चौक के पास ऑनलाईन सट्टा संचालित करते चारों आरोपियों को धर दबोचा।पिछले एक महीने में ही, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा ऑनलाईन सट्टा के कुल 03 प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल लगभग 1,92,20,000/- (एक करोड़ बयानवे लाख बीस हजार रूपये) का मशरूका किया जा चुका है जप्त।









