
रायपुर: केंद्र सरकार के श्रमिक एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बीएसएनएलईयु, एनएफटीई बीएसएनएल, अधिकारी यूनियन एवं एआईबीडीपीए संयुक्त मोर्चा के साथियों द्वारा जीएमटीडी कार्यालय फाफाडीह रायपुर में संयुक्त प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान उपस्थित साथियों को क्रमशः एस एम चिलमवार परिमंडल अध्यक्ष एनएफटीई बीएसएनएल, कामरेड एच पी साहू जिला सचिव एनएफटीई बीएसएनएल,कामरेड कमलेश सांगोडे परिमंडल सचिव एनएफटीई बीएसएनएल, कामरेड जे एन नस्कर परिमंडल सचिव एआईबीडीपीए छत्तीसगढ़ परिमंडल,कामरेड सतीश मेश्राम जिला सचिव बीएसएनएलईयु रायपुर जिला शाखा, कामरेड नीरज कदम, कामरेड जगताप आदि ने संबोधित किया।संबोधन के पश्चात् कामरेड जितेंद्र सिंह ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।








