
रायपुर:केंद्र सरकार के श्रमिक एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 12 फरवरी 2026 को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जोर शोर से अभियान और तैयारी चल रही है। BSNLEU,NFTE और केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं श्रमिक संघ (CONFEDERATION OF CG EMPLOYEES AND Workers) ने पहले ही हड़ताल का नोटिस दे दिया है।आम मांगों में श्रम शक्ति नीति 2025 और श्रमिक विरोधी चार श्रम कानून को रद्द करना, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण रोकना आदि शामिल है। BSNLEU में कुछ विशेष मांगों में वहनीयता खंड में ढील देना और वेतन संशोधन/पेंशन संशोधन को अंतिम रूप देना शामिल है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ स्तर पर भी बीएसएनएल के कर्मचारी एवं बीएसएनल से सेवानिवृत्ति कर्मचारी जुटे हुए हैं।








