
रायपुर:बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस निर्णय से अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रियों को अधिक सुविधाजनक हवाई सेवाएँ मिलेंगी तथा व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति प्राप्त होगी।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा उनके मार्गदर्शन और सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढाँचे का तेजी से विस्तार हो रहा है, जो राज्य को विकास के नए आयामों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह उपलब्धि बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगी तथा प्रदेश को राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएगी।








