रायपुर:SGFI से मान्यता प्राप्त रही संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में तेलंगाना थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 12वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन एल बी स्टेडियम, हैदराबाद (तेलंगाना) में किया जा रहा है।
12वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप सह प्रो नाईट फाइट में भाग लेने के लिए छ ग का 06 बालिका खिलाड़ियों और 02 अधिकारियों सहित 08 सदस्यीय दल घोषित किया गया है जिसमें रायपुर से 06, दंतेवाड़ा से 02 सदस्य शामिल हैं।
छ ग थाई बॉक्सिंग दल के रायपुर के खिलाड़ी छ ग थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन के मार्गदर्शन में रायपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस से हैदराबाद के लिए रवाना हुए जबकि दंतेवाड़ा के खिलाड़ी दंतेवाड़ा खेल एवँ युवा कल्याण विभाग की कोच कु टिकेश्वरी साहू के साथ बस से हैदराबाद के लिए रवाना हुए।
*छ ग थाई बॉक्सिंग दल :-*
••••••••••••••••••••••••••••••
रायपुर से :- पल्लवी साहू, प्रियंका साहू, मानसी तांडी, दीपाली बघेल, पिंकी गुप्ता।
दंतेवाड़ा :- लच्छी कवासी
अधिकारी गण :- अनीस मेमन (रायपुर), टिकेश्वरी साहू (खेल एवँ युवा कल्याण विभाग, दंतेवाड़ा)









