
Oplus_131072
बिलासपुर:मौहाभाठा (केशरूवाडीह) मुंगेली में आयोजित महिला पुरूष वर्ग राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व कलेक्टर अनुराग पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों, युवाओं और खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया
उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय (सेवानिवृत कलेक्टर छ.ग.), सहित रामदयाल पटेल, कोमल मरावी (प्रदेश उपाध्यक्ष कबड्डी संघ छ.ग), रामेश्वर वर्मा (सरपंच ग्राम पंचायत पथरगढ़ी), साहिद खान (टीम ऑनर CGKPL कवर्धा सुपर किंग्स) विरेंद्र यादव (सरपंच ग्राम पंचायत-देवरी क.), भाग्यलक्ष्मी धनलाल टण्डन (सरपंच ग्राम पंचायत-केशरूडीह),रेमन साहू (सरपंच ग्राम पंचायत तरकीडीह),प्रमोद निर्मलकर (सरपंच ग्राम पंचायत-मोढ़े), परदेशी धुरी (सरपंच ग्राम पंचायत पचबहरा),ललिता संतोष बंजारे (सरपंच ग्राम पंचायत भथरी), गोस्वामी तुलसीदास (उपसरपंच ग्राम पंचायत-तरकीडीह) विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि पूर्व कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। ये खेल न केवल शारीरिक ताकत बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन, रणनीति और टीम वर्क की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोबाइल और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होना बेहद सराहनीय है, क्योंकि इससे छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलता है और युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं।
विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों और जोरदार तालियों के बीच दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। निर्णायकों द्वारा निष्पक्ष निर्णय दिए गए, जिससे प्रतियोगिता की गरिमा बनी रही।












