
रायपुर:केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बताया कि केंद्रीय बजट में तेंदूपत्ता व्यापार पर टीसीएस दर 5% से घटाकर 2% किए जाने से तेंदूपत्ता संग्राहकों, सहकारी समितियों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा इससे कार्यशील पूंजी मजबूत होगी, कर कटौती की जटिलता घटेगी और ग्रामीण-आदिवासी व वन आधारित अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। श्री कश्यप ने इसे मानवीय व समावेशी बजट बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।









