
दिल्ली:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा केंद्रीय बजट 2026 गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त करते हुए आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जनकल्याणकारी बजट के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।









