रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन में आंध्र प्रदेश सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के अध्यक्ष दिनकर लंका ने सौजन्य भेंट की। यह भेंट आंध्र प्रदेश सरकार के अध्ययन दौरे के अंतर्गत हुई।
दिनकर लंका ने बताया कि भेंट अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, फ्लैगशिप परियोजनाओं, सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) तथा छत्तीसगढ़ राज्य की सफल कार्यप्रणालियों का अवलोकन करना रहा।








