बेमेतरा:नगर पंचायत कुसमी आयोजित चैलेन्जर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। उनके आगमन पर आयोजक नवनिकेतन क्रिकेट क्लब एवं समस्त नगरवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया। कुसमी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नव निकेतन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की अनेक टीमों ने भाग लिया। क्लब एवं नगरवासियों के सामूहिक सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए खेल, स्वास्थ्य और प्रतिभा प्रदर्शन का सशक्त मंच बनी इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनसे हाथ मिलाया, खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया तथा क्रिकेट खेलकर प्रतियोगिता का उत्साहवर्धन किया ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं। योगेश तिवारी ने कहा कि कुसमी में हर वर्ष निरंतर इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन होना यह दर्शाता है कि यहां के युवा और आयोजक खेल के प्रति कितने जागरूक और समर्पित हैं। उन्होंने आयोजक समिति तथा समस्त नगरवासियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। खेल से जुड़कर युवा न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, धैर्य, प्रतिस्पर्धा की भावना और सकारात्मक सोच का भी विकास होता है। ऐसे आयोजन युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ते हुए उन्हें गलत रास्तों पर जाने से रोकते हैं उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल सामाजिक सुधार का भी माध्यम बन चुके हैं, जहाँ युवा आपसी भेदभाव भूलकर टीम भावना के साथ आगे बढ़ते हैं। खेल मैदान ही वह स्थान है जहाँ नेतृत्व, सहयोग और आत्मविश्वास जैसे गुण स्वतः विकसित होते हैं, जो आगे चलकर जीवन में सफलता का आधार बनते हैं। योगेश तिवारी ने केंद्र सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई पहचान मिली है। खेलो इंडिया जैसे अभियानों ने गांव और कस्बों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर दिया है। आज ग्रामीण अंचलों से निकलकर खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ की धरती खेल प्रतिभाओं की जन्मस्थली रही है और यदि इन्हें समय पर उचित मंच, संसाधन और मार्गदर्शन मिले, तो यहां के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं से निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा आयोजकों से ऐसे आयोजन लगातार करते रहने की अपील की इस प्रतियोगिता में सतीष, तिनेश कुमार, सौरभ (इंडियन नेवी), श्यामदेव, प्रकाश, प्रवीण, तिरथ, ओंकार, अमर, खिलेश्वर, आकाश, आशीष, राकेश, ओमप्रकाश, किशन यदु, जयप्रकाश, तोरण धीवर, किशन साहू सहित रविनु, रवि, शंकर, अमन, भानू, पीयूष, डागेन्द्र, मयंक, लुभांश, देवांश, गणेश, विनय, पप्पू, धनंजय, रुद्र एवं अन्य समस्त खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नवनिकेतन क्रिकेट क्लब कुसमी एवं समस्त नगरवासियों की भूमिका सराहनीय रही। अंत में योगेश तिवारी ने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं नगरवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी कुसमी में इस तरह के खेल आयोजन निरंतर होते रहें, यही मेरी कामना है।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह कल 21 मार्च को
- छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित
- सब्जी-भाजी के खेती के बीच हो रही थी, अफीम की खेती
- दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ में अफीम की खेती सरकारी संरक्षण से ही संभव – दीपक बैज
- बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान






