रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार रायपुर जिले में 139 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। अब तक 1.26 लाख से अधिक किसानों से 63.46 लाख क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।
आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक में किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने और अवैध धान खरीदी रोकने के निर्देश दिए।







