रायपुर:IOC से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई संस्था IFMA की भारतीय इकाई यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन – इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में तेलंगाना एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन द्वारा 7वीं सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 12 खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण, 03 रजत और 04 काँस्य सहित कुल 08 पदक जीत कर राज्य को गौरवान्वित किया है।
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू एवं महासचिव अनीस मेमन ने कहा राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ को एक मात्र स्वर्ण पदक दंतेवाडा की टिकेश्वरी साहू और रायपुर के शुभम कुमार निषाद की टीम ने mix mai muay इवेन्ट में जीता।
उन्होंने आगे बताया कि उक्त महत्वपूर्ण 7वीं UMAI सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, दंतेवाडा की कोच कु टिकेश्वरी साहू ने तीन पदक (एक स्वर्ण, एक रजत और एक काँस्य) पदक जीते वही रायपुर के शुभम कुमार निषाद ने दो पदक (एक स्वर्ण और एक काँस्य) पदक जीते।सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप हैदराबाद में भारत के 26 राज्यों के लगभग 425 खिलाड़ी, अधिकारी शामिल हुए।
*छत्तीसगढ़ के पदक विजेता* :-
*महिला* –
01) दिव्या अग्रवाल (रायपुर)
– रजत पदक (+23 yrs, -45kg)
02) वाणी (बालोद)
– रजत पदक (+23 yrs, -57kg)
03) टिकेश्वरी साहू (खेल एवँ युवा कल्याण विभाग, दंतेवाडा)
– स्वर्ण पदक (mix mai muay इवेन्ट)
– रजत पदक (वाये क्रू इवेन्ट)
– काँस्य पदक – रजत पदक (+23 yrs, -48kg)
*पुरुष* –
04) शुभम कुमार निषाद (रायपुर)
– स्वर्ण पदक (mix mai muay इवेन्ट),
– काँस्य पदक (+23 yrs, -54kg)
05) विद्या कुमार सोनी (रायपुर)
– काँस्य पदक (- 23 yrs, -60kg)
06) अनुभव राय (रायपुर)
– काँस्य पदक (+23 yrs, -63kg)
UMAI एग्जीक्यूटिव बोर्ड एवँ स्टेट ऑफिसियल के रूप में लखन कुमार साहू (बालोद), अनीस मेमन (रायपुर), अमन यादव (रायपुर) ने भाग लिया।
UMAI के संयुक्त सचिव तथा राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन ने उदघाटन समारोह का मंच संचालन किया।सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों के आज रायपुर पहुँचने पर म्यूथाई संघ और परिजनों द्वारा रायपुर रेल्वे स्टेशन पर शानदार स्वागत किया गया।









