बेमेतरा:आज जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने जिला नोडल अधिकारी पिकीं मनहरे से बात किसानों की धान ख़रीदने की व्यवस्था करें।
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने जिले में जारी धान खरीदी व्यवस्था को लेकर जिला नोडल अधिकारी श्रीमती पिंकी मनहर से गंभीरतापूर्वक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारियों या कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की लापरवाही के कारण जिले का एक भी किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित नहीं रहना चाहिए। किसानों के हितों के साथ किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है जिला पंचायत अध्यक्ष ने चर्चा के दौरान बताया कि बेमेतरा जिले के कई ग्रामों से लगातार किसानों की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। किसानों का कहना है कि धान विक्रय से पूर्व किया गया भौतिक सत्यापन त्रुटिपूर्ण एवं असंवेदनशील तरीके से किया गया, जिसके कारण वे अपनी उपज सोसायटियों में नहीं बेच पा रहे हैं। यह स्थिति न केवल किसानों के आर्थिक हितों को प्रभावित कर रही है, बल्कि शासन-प्रशासन के प्रति उनके विश्वास को भी आघात पहुँचा रही है उन्होंने विशेष रूप से बलोदी, मुड़पार, बार गांव, मटिया, कोस्पातर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन गांवों के कई मेहनतकश किसान सत्यापन की छोटी-छोटी प्रशासनिक त्रुटियों के कारण गंभीर मानसिक और आर्थिक तनाव का सामना कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसे अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया कल्पना योगेश तिवारी ने नोडल अधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन किसानों का भौतिक सत्यापन गलत हुआ है, उनका पुनः सत्यापन कर शीघ्र सुधार किया जाए, ताकि कोई भी किसान शासन की धान खरीदी योजना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी नीति किसानों की आय, आत्मसम्मान और आजीविका से सीधे जुड़ी हुई है, इसलिए इसमें संवेदनशीलता और तत्परता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा जताई कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध औरकिसान-हितैषी तरीके से संचालित की जाए तथा किसानों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों और सोसायटियों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि
“किसान अन्नदाता है और उसकी मेहनत का सम्मान करना प्रशासन का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। किसान यदि परेशान है, तो यह पूरे तंत्र की विफलता है। उन्होंने दोहराया कि किसानों के हितों की रक्षा जिला पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार विरुद्ध उचित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने विश्वास दिलाया कि बेमेतरा जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारु, निष्पक्ष और किसान-हित में बनाए रखने के लिए जिला पंचायत प्रशासन के साथ लगातार समन्वय कर कार्य करेगी, ताकि प्रत्येक किसान को उसकी उपज का पूरा और समय पर मूल्य मिल सके।







