रायपुर: साहित्य उत्सव में साहित्य के साथ-साथ चित्रकला ने भी दर्शकों का मन जीता। सुरेंद्र दुबे मंडप में लगी चित्रकला प्रदर्शनी उत्सव का प्रमुख आकर्षण बनी, जहाँ छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोकजीवन और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाती पेंटिंग्स लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट बन गईं।
छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य चित्राकृति, बस्तर के बाजार, राजिम कुंभ और रामगढ़ की पहाड़ियों पर आधारित चित्रों ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। प्रदर्शनी के साथ पेंटिंग और कार्टून कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवा कलाकारों को मार्गदर्शन मिला। कला और साहित्य के इस सुंदर संगम ने रायपुर साहित्य उत्सव को और भी जीवंत बना दिया।









