रायपुर:राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने 14 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वीरता आदम्य साहस और बहादुरी के लिए पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया।
सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक से पुलिस महानिरीक्षक ध्रुव गुप्ता अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर जिला सूरजपुर, सेनानी श्वेता राजमणी 19वीं पोखरण वाहिनी छस बल जिला जगदलपुर को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।









