रायपुर: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) में गत मौनी अमावस्या के दिन हुए अमर्यादित व्यवहार को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व ब्राम्हण समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी स्थित लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने उत्तरप्रदेश जिला प्रशासन और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है और घटना की कड़ी निंदा की।
इस संबंध मे कल 22 जनवरी को एक बैठक भी हुई और राष्ट्रपति से इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्यवाही करने की मांग की। समाज के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, अरुण शुक्ला, सुरेश शुक्ला, सुरेश मिश्रा, प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, वीरेंद्र पांडे, गिरीश दुबे, आकाश तिवारी, विनय तिवारी, डीपी तिवारी, मिश्री लाल पांडे, लवकुश पांडेय, अशोक दीवान, शैलेश नितिन त्रिवेदी, डॉ मेघेश तिवारी, सूर्य भूषण शुक्ल, सुनील ओझा, शिव श्याम अविनय दुबे, सुयश शर्मा, लक्ष्मी कांत मिश्रा, मयंक तिवारी, विजय पांडे, नम्रता शर्मा, सुनीता तिवारी, सुभद्रा तिवारी, लता पाण्डे, शिवम मिश्रा समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।









