रायपुर:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में सड़क सुरक्षा, ब्लैक स्पॉट सुधार, साइनेज की भूमिका, सोलर आरपीएम, सोलर स्टड, मिडियन मार्कर सहित अन्य सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि तकनीक आधारित उपायों को सही ढंग से लागू कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा एनएचएआई की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए लगातार नवाचार व तकनीकी समाधान अपनाए जा रहे हैं।









