रायपुर:आज सेना दिवस के पावन अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र ने देशभक्ति का अद्भुत और ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत किया।करीब 5 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ सामूहिक पूर्ण वन्दे मातरम् का गायन कर देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया।
नेताजी सुभाष स्टेडियम में हुए मुख्य कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी कैडेट्स और देशप्रेमियों के साथ एक स्वर में राष्ट्रभक्ति का जयघोष किया।
श्री राम संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया पूर्ण वन्दे मातरम् का संगीतमय गायन अत्यंत भावविभोर करने वाला रहा।वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण, सम्मान और संकल्प का उद्घोष है।विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।
सभी शिक्षण संस्थानों में सप्ताह में एक दिन वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति का भाव और सशक्त हो।
इस अवसर पर पूर्व सैनिकों का सम्मान किया साथ ही डाक विभाग द्वारा जारी विशेष पोस्टकार्ड का विमोचन किया।
सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और रायपुर की समस्त जनता का हृदय से आभार।
कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा , मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी , मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा ,वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी सहित विभागीय अधिकारी समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।










