बिलासपुर-मकर संक्रांति विक्रम संवत 2082, माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का भव्य संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया है।समारोह में पूर्व कलेक्टर अनुराग पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित हैं।
विप्र युवा मंच, खारंग परिक्षेत्र के तत्वावधान में शहर के अशोक नगर स्थित अशोक वाटिका में आयोजित महोत्सव के तहत स्नेह सम्मेलन, सामाजिक परिचर्चा और भोजन प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का संगम देखने को मिलेगा । कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय, संवाद और सामाजिक चेतना को मजबूत करना है। महोत्सव में खारंग परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगरों से सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे। इनमें बिलासपुर, सरकंडा, बिरकोना, बेमा, नगोई, डंगनिया, खेरा, उर्तुम, कोनी, सेमरताल, सेंदरी, गतोरी, जलसो, भरारी, चुमकवां, मोहतराई, सिंघरी, लखराम, अकलतरी, बाम्हू सहित पूरे परिक्षेत्र के विप्रजन शामिल हैं।
बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाओं की उपस्थिति में स्नेह सम्मेलन के साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक परिचर्चा “वर्तमान परिदृश्य में छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की भूमिका और उसका भविष्य” भी आयोजित किया गया है।। इस परिचर्चा में समाज की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भावी दिशा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज को नई दिशा देने और युवाओं को सामाजिक दायित्वों से जोड़ने में सहायक होते हैं। इसके अलावा सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है, जिससे आपसी आत्मीयता और भाईचारे की भावना और प्रगाढ़ हो सके। विप्र युवा मंच ने सभी छ.ग.सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के सदस्य शामिल हैं।









