रायपुर: .उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विप्र कला,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित विप्र ट्रॉफी इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में यूटीडी विजेता बनी।

विप्र कॉलेज मैदान में खेले गए मैच में यू टी दी ने विप्र कॉलेज को 7 गोल से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया । खेले गए फाइनल मुकाबले में यूटीडी ने 22 एवं विप्र कॉलेज ने 15 गोल किए। यूटीडी के तुषार ने 7, तनुज ने 5 एवं योगी ने 5 व अन्य ने 5 गोल गोल किए। जबकि विप्र कॉलेज की ओर से अमरपाल ने 10 गोल कर के अकेले मुकाबला करने की कोशिश की। यूटीडी के तुषार को शानदार प्रदर्शन के कारण टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इसके उपरांत समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने डा. रविंद्र मिश्रा (पूर्व सहायक संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ) की अध्यक्षता एवं डॉ .रूपेंद्र चौहान (समन्वयक उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन) ,डॉ. कर्मिष्ट शंभरकर,क्रीडा अधिकारी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक परमेश खरे के विशिष्ट आतिथ्य में विजेता और उपविजेता टीम को विप्र ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
यह जानकारी देते हुए विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि विप्र ट्रॉफी हैंडबॉल प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर रायपुर सेक्टर टीम का गठन किया गया। जो 23 जनवरी से शासकीय महाविद्यालय रायगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में होगी। प्रतियोगिता के निर्णायक मनोज प्रधान ,मनीष चंद्राकर ,आशुतोष ठाकुर ,अजय नेताम और सिप्टन रजा रहे। प्रतियोगिता डॉ .कैलाश शर्मा राजेश तिवारी ,डा. ज्ञानेंद्र भाई एवं पियूष उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकों सहित विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।








